मोदी सरकार का किसानों को New Year गिफ्ट, फर्टिलाइजर पर सब्सिडी का किया ऐलान

नए साल के आगाज पर केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने फसल बीमा योजना का विस्तार करने का फैसला किया है.

Updated: January 1, 2025 4:29 PM IST

By Tanuja Joshi

मोदी सरकार का किसानों को New Year गिफ्ट, फर्टिलाइजर पर सब्सिडी का किया ऐलान

New Years Gift to Farmers: आज नए साल का पहला दिन है. ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों को खुशखबरी दी है. सरकार की तरफ से किसानों को न्यू ईयर का गिफ्ट मिला है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने फसल बीमा योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है, जिससे 4 करोड़ किसानों को लाभ होगा.

इसमें डीएपी (DAP) फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार ने स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी है. इससे किसानों को डीएपी के लिए अधिक कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी और वो खाद पर ज्यादा सब्सिडी हासिल कर पाएंगे. 2025 की पहली कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर्स के मैन्यूफैक्चर्रर्स को राहत देने का ऐलान कर दिया है.

किसानों को कितने में मिलेगा DAP बैग

अब किसानों को 50 किलो वाला डीएपी का बैग 1350 रुपये में किसानों को मिलेगा और जो भी अतिरिक्त खर्च है उसे केंद्र सरकार वाहन करेगी. भारत सरकार इसके लिए 3850 करोड़ रुपये की सब्सिडी डीएपी कंपनियों को देगी. केंद्रीय कैबिनेट की ब्रीफिंग में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार की कैबिनेट के फैसले के तौर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 69515 करोड़ रुपये की मंजूरी कर दी गई है.

ये पैकेज एक साल के लिए लागू रहेगा यानी 31 दिसंबर 2025 तक के लिए इसका फायदा लिया जा सकेगा. सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर मैन्यूफैक्चर्रर्स को वित्तीय सहायता देने के लिए इस पैकेज की मंजूरी दी और कच्चे माल की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए इस फैसले को लागू किया जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.