By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
IRCTC Down: भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवाएं मंगलवार को एक बार फिर डाउन हो गई. इसी महीने यह तीसरी बार हुआ है जब तत्काल टिकट की बुकिंग के समय IRCTC की सेवाएं डाउन हुई हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की सेवाएं क्यों डाउन हो रही हैं? आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप डाउन होने की वजह से लाखों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इस दौरान उन यात्रियों को भी दिकक्तों का सामना करना पड़ा, जिन्हें E-Ticket कैंसिल करवाना था.
IRCTC की वेबसाइट और ऐप ओपन करने पर मैसेज लिखा आ रहा था, ‘अगर आपको कोई टिकट कैंसिल करना है या फिर TDR फाइल करना है तो कृपया 14646,0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें.
#IRCTC servers struggling again during peak Tatkal time. Is it just me, or is this a nationwide struggle? #Tatkal #IRCTCDown pic.twitter.com/2z326ek5io
— @SumiBeniwal (@sumibeniwal11) December 31, 2024
इस महीने यह तीसरी बार है जब IRCTC की वेबसाइट और ऐप डाउन हुआ है. इससे पहले बीते 9 दिसंबर और 26 दिसंबर को भी IRCTC की सेवाएं बाधित हुई थी. IRCTC की वेबसाइट पर जो मैसेज आ रहा था उसके मुताबिक यह खराबी मेंटनेंस गतिविधि के कारण है और सेवाएं जल्द ही फिर से बहाल हो जाएंगी.
यात्रियों ने इसकी शिकायत के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि सेवा फिर से शुरू होने के बाद, केवल प्रीमियम टिकटें ही बुकिंग के लिए उपलब्ध रहीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें