नए साल में EPF से जुड़े नियमों में होंगे बड़े बदलाव, कर्मचारियों को मिलेगी राहत

2025 में EPFO कई नियमों में बदलाव करेगा, जिनमें ATM कार्ड से EPF निकासी, पूरी सैलरी पर योगदान, स्टॉक निवेश बढ़ाना और पेंशन भुगतान में सुधार शामिल हैं, जिससे कर्मचारियों को सुविधा और राहत मिलेगी.

Published: January 1, 2025 10:37 AM IST

By Manoj Yadav

नए साल में EPF से जुड़े नियमों में होंगे बड़े बदलाव, कर्मचारियों को मिलेगी राहत

EPFO Rules Change: 2025 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारियों के लिए कई नए बदलाव करेगा. ये बदलाव कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं. अब EPF से जुड़ी प्रक्रिया को और भी सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में EPFO कई अहम कदम उठा रहा है. आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में.

ATM कार्ड से निकाले पैसा

अब कर्मचारियों को अपना EPF पैसा निकालने के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे. EPFO जल्द ही एक ATM कार्ड जारी कर सकता है, जिसके जरिए कर्मचारी अपनी EPF राशि को कहीं से भी और किसी भी समय निकाल सकेंगे. इससे कर्मचारियों के लिए प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक हो जाएगी.

EPF कंट्रीब्यूशन लिमिट में बदलाव

अब तक EPF में कर्मचारियों का योगदान केवल उनकी बेसिक सैलरी का 12% था और 15,000 रुपये की सीमा तक ही योगदान होता था. लेकिन अब सरकार इस सीमा को खत्म करने पर विचार कर रही है. इसका मतलब यह है कि कर्मचारी अपनी पूरी सैलरी के आधार पर EPF में योगदान कर सकेंगे, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और रिटायरमेंट के बाद ज्यादा सेविंग्स मिल सकेगी.

स्टॉक्स में निवेश बढ़ाने की योजना

EPFO अब अपने फंड्स के बेहतर रिटर्न के लिए स्टॉक्स और अन्य एसेट्स में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहा है. इससे कर्मचारियों के फंड्स पर अच्छा रिटर्न मिल सकेगा और उनकी सेविंग्स में वृद्धि होगी.

पेंशन लेने की नई सुविधा

EPFO ने 1 जनवरी 2025 से सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) लागू करने का फैसला किया है. इसके बाद कर्मचारी अपनी पेंशन किसी भी बैंक शाखा से ले सकेंगे, चाहे वह देश के किसी भी हिस्से में हो. इससे कर्मचारियों को पेंशन प्राप्त करने में आसानी होगी.

हायर पेंशन आवेदन की आखिरी तारीख

EPFO ने कर्मचारियों के वेतन विवरण अपलोड करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 निर्धारित की है. इसके अलावा, नियोक्ताओं को 15 जनवरी 2025 तक EPFO द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण देने होंगे.

2024 में हुए बदलाव

2024 में EPFO ने क्लेम प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए चेक लीफ और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी अपलोड करने की अनिवार्यता को खत्म किया था. इसके अलावा, मृतक सदस्य के आधार का विवरण न होने पर शारीरिक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जो संबंधित अधिकारी की मंजूरी से होंगे.

गौरतलब है कि इन बदलावों से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और EPF प्रक्रिया और भी तेज, सरल और लाभकारी बन जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.