By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं. आम आदमी पार्टी को एक बार फिर जीत दर्ज करने की उम्मीद है. वहीं, BJP और कांग्रेस भी लंबे समय बाद सत्ता में वापसी का दंभ भर रही हैं. चुनावी सरगर्मियों के बीच बीजेपी-AAP के बीच जमकर बयानबाजी भी हो रही है. इन सबके बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजीरवाल (Arvind Kejriwal) ने नये साल के दिन राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को खत लिखा. खत में केजरीवाल ने भागवत से पूछा कि क्या BJP के ‘गलत कामों’ का RSS समर्थन करता है? इसके बाद BJP ने भी केजरीवाल पर पलटवार किया है.
AAP Convenor Arvind Kejriwal writes to RSS Chief Mohan Bhagwat
“Whatever wrong BJP has done in the past, does RSS support it? BJP leaders are openly distributing money, does RSS support buying votes? Dalit and Purvanchali votes are being cut on a large scale, does RSS think this… pic.twitter.com/GjGaFfCxeA
— ANI (@ANI) January 1, 2025
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखे पत्र में BJP पर दिल्ली में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और पैसे बांटने का भी आरोप लगाया. केजरीवाल ने भागवत को लिखे पत्र में कई सवाल उठाए हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भागवत से पूछा कि क्या RSS भाजपा द्वारा किए गए ‘गलत कामों’ का समर्थन करता है? उन्होंने पूछा कि क्या RSS वोट खरीदने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम पैसे बांटे जाने और भगवा पार्टी द्वारा ‘बड़े पैमाने पर’ पूर्वांचली व दलित वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने का समर्थन करता है?
उधर, BJP ने ‘आप’ और केजरीवाल पर दिल्ली में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को दस्तावेज मुहैया कराकर और पैसे बांटकर चुनाव में वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने करने का आरोप लगाया है. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव फरवरी में होने की संभावना है.
दिल्ली BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘नए साल के पहले दिन हम अक्सर संकल्प लेते हैं. मैंने ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे झूठ बोलना बंद करने, भ्रष्टाचार खत्म करने, अपने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के नाम पर झूठे वादे करने से बचने और यमुना की स्थिति के लिए माफी मांगने का आग्रह किया है.’