'क्या होता है चिल्ले कलां'
What is Chillai Kalan कश्मीर भीषण ठंड की चपेट में है, क्योंकि वहां चिल्ले कलां की शुरुआत हो चुकी है. आइये जानते हैं कि चिल्ले कलां आखिर होता क्या है और इस दौरान कश्मीर के लोगों का जीवन यापन कैसे चलता है कश्मीर में हर साल चिल्ले कलां के दिनों की शुरुआत 21 दिसंबर से होती है. इसके बाद वहां 40 दिनों तक हाड़ मांस तक जमा देने वाली ठंड पड़ती है और इसका दौर 31 जनवरी को समाप्त होता है. चिल्ले का कश्मीरी भाषा में मतलब है चालिस और कलां का अर्थ है बड़ा. मूलतः यह फारसी के शब्द हैं.