अमेरिका के लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उड़ान भरते समय टकराने वाले थे विमान लेकिन तभी... | VIDEO

इनमें से एक विमान में वाशिंगटन के गोंजागा यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल टीम थी. हालांकि ATC की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया.

Published: December 31, 2024 1:03 PM IST

By Parinay Kumar

Los Angeles Viral Video

Viral Video Today: अमेरिका के लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर ATC की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एयरपोर्ट पर यहां 2 विमान आपस में ही टकारने वाले थे. इनमें से एक विमान में वाशिंगटन के गोंजागा यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल टीम थी. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ सेकंड की देरी सैंकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी. अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

ATC की सूझबूझ से टला हादसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों विमानों को करीब आता देख कैसे ATC का एक अधिकारी ‘रुको, रुको, रुको’ का आदेश दे रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एम्ब्रेयर E135 विमान गोंजागा यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल टीम को लेकर उड़ान भरने ही वाला था कि दूसरे रनवे से एक लाइम एयर फ्लाइट अचानक उड़ान भरने लगी. इससे दोनों विमानों के टकराने का खतरा बढ़ गया था. हालांकि अधिकारियों की सूझबूझ के चलने समय रहते हादसे को टाल दिया गया.

FAA ने क्या कहा?

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) ने की लाइम एयर फ्लाइट 563 को लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे पार करने से पहले ही रोक लेने का निर्देश दिया, क्योंकि उस समय रनवे से दूसरा विमान उड़ान भर रहा था. जब एम्ब्रेयर E135 जेट विमान ने होल्ड बार को पार करना शुरू किया, तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पायलटों को रुकने के लिए कहा, जेट विमान ने भी रनवे एज लाइन को पार नहीं किया.’

विमान हादसे में 179 ने गंवाई जान

एक दिन पहले ही रविवार को दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. विमान में 181 लोग सवार थे, जिनमें 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य शामिल थे. हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया. दोनों चालक दल के सदस्य हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जेजू एयर का यह विमान बैंकॉक से दक्षिण कोरिया वापस आ रहा था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.