By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
दुनियाभर में लोगों ने पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है. साल की शुरुआत होते ही देश के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद मांग रहे हैं और अपने अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य की कामना कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
साल के पहले दिन सुबह से ही गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर, पटना में महावीर मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग लंबी कतारों में लगकर दर्शन का इंतजार कर रहे हैं.
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: वर्ष 2025 के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/k51lD4TYzw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
सोमनाथ महादेव मंदिर आए एक भक्त ने कहा, ‘2025 के पहले दिन मुझे सोमनाथ बाबा के मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला. यहां का वातावरण बहुत पवित्र है, और आज दर्शन करना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारा देश इसी तरह आगे बढ़ता रहे.’
#WATCH पुरी, ओडिशा: ड्रोन वीडियो पुरी के जगन्नाथ मंदिर से है, जहां वर्ष 2025 के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
(सोर्स-पुरी पुलिस) pic.twitter.com/iLER4Dnr4A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
बिहार के पटना में नए साल के पहले दिन महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं ने मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया. मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, ‘आचार्य कुणाल जी ने बहुत बड़ा योगदान दिया है, और भविष्य में उन्हें इसके लिए याद किया जाएगा.’
महिला श्रद्धालु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. हम दो साल से यहां आ रहे हैं. महिला ने आगे बताया कि हम चाहते हैं कि हमारी शुरुआत हर साल महावीर मंदिर से हो. एक और मंदिर में श्रद्धालु ने कहा कि हम यहां प्रार्थना करने आएं ताकि साल 2025 हमारे अच्छे से बीते. जो भी मेरी मनोकामना हो वो पूरी हो.
(Source – IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें