'कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और....' नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए एडवाइजरी, जानें कहां गाड़ियों की एंट्री बैन- कहां मिलेगी पार्किंग

Delhi Traffic advisory for new year eve: दिल्ली पुलिस ने नए साल का जश्न मनाने वाले को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली में कई इलाकों में 31 दिसंबर की शाम से गाड़ियों की एंट्री बैन रहेगी.

Published: December 31, 2024 11:55 AM IST

By Parinay Kumar

'कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और....' नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए एडवाइजरी, जानें कहां गाड़ियों की एंट्री बैन- कहां मिलेगी पार्किंग

Delhi Traffic Advisory For New Year Eve: अगर आप भी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं और घर से बाहर नये साल का जश्न मनाने की तैयारी में हैं तो यह खबर आपके काम की है. दिल्ली पुलिस नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके साथ-साथ DMRC की तरफ से भी कई नियम लागू किये गये हैं. दिल्ली के कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और हौज खास नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान हैं, जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत करने आते हैं. दिल्ली पुलिस ऐसे क्षेत्रों के आसपास सुचारू यातायात और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाएगी.

CP में गाड़ियों की एंट्री बैन!

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पास वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए करीब 2,500 कर्मियों की तैनाती होगी. नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए करीब 250 टीमें भी बनाई जाएंगी. इसके अलावा, 11 CAPF कंपनियों और 40 बाइक गश्ती दलों के साथ-साथ इतनी ही संख्या में पैदल गश्ती दलों को भी सेवा में लगाया गया है. नए साल की पूर्व संध्या पर रात 8 बजे के बाद से लेकर समारोह के समापन तक (यानी आधी रात के बाद तक) कनॉट प्लेस और उसके आसपास ट्रैफिक नियंत्रण उपाय लागू रहेंगे.

गाड़ियों की यहां कर सकते हैं पार्किंग

दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार, किसी भी वाहन को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट और अन्य प्रमुख चौराहों से आगे कनॉट प्लेस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह क्षेत्र केवल वैध पास वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा जो कनॉट प्लेस के इनर, सेंटर या आउटर सर्किल में प्रवेश कर सकेंगे. कुछ क्षेत्रों में पार्किंग भी सीमित रहेगी. गोल डाकखाना, पटेल चौक और मंडी हाउस के पास पार्किंग के लिए विशिष्ट स्थान निर्धारित किए गए हैं, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे. ऐसे क्षेत्रों में पार्क किए गए अनधिकृत वाहनों को अधिकारियों द्वारा टोइंग और दंड का सामना करना पड़ेगा.

इंडिया गेट, लाल किले के लिए क्या है एडवाइजरी?

दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इंडिया गेट पर रात 9 बजे के बाद आवाजाही बंद कर दी जाएगी. लोग अपनी गाड़ी लेकर वहां से गुजर सकते हैं, लेकिन रुक नहीं पाएंगे. साथ ही लाल किले के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. लाल किले के आसपास ट्रैफिक को रुकने की इजाजत नहीं होगी.

क्या है DMRC की एडवाइजरी?

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी एक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली मेट्रो की एडवाइजरी में कहा गया है कि रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. स्टेशन से आखिरी ट्रेन गुजरने तक प्रवेश खुला रहेगा. DMRC के बयान अनुसार, ‘पुलिस अधिकारियों की सलाह के मुताबिक नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर, 2024) पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.’

नई दिल्ली स्टेशन जाने के लिए चुने यह रास्ता

DMRC के बयान में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं. मेट्रो नेटवर्क के बाकी हिस्सों पर सेवा नियमित समय सारणी (रेगुलर टाइम टेबल) के अनुसार उपलब्ध रहेगी. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं, जैसे राम मनोहर लोहिया पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग और रानी झांसी रोड आदि. लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें. अधिकारियों ने यात्रियों को हजरत निजामुद्दीन और प्रगति मैदान के बीच भैरों रोड/मथुरा रोड से बचने की सलाह दी है, क्योंकि वे भीड़भाड़ में फंस सकते हैं.

(इनपुट: एजेंसी) 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.