दिल्ली में लेटर वॉर! LG ने 'काम चलाऊ' मुख्यमंत्री कहे जाने को बताया अपमान तो आतिशी ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा

आतिशी ने एलजी के पत्र का पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने साढ़े नौ साल राजधानी की बेहतरी के लिए काम किया है.

Published: December 30, 2024 10:23 PM IST

By Gargi Santosh

दिल्ली में लेटर वॉर! LG ने 'काम चलाऊ' मुख्यमंत्री कहे जाने को बताया अपमान तो आतिशी ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा सीएम आतिशी को पत्र लिखे जाने के बाद सियासत तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल द्वारा आतिशी को अस्थाई सीएम के कहने के दावे पर अब दिल्ली मुख्यमंत्री का जवाब सामने आया है. आतिशी ने कहा, “आप (एलजी) गंदी राजनीति करने की बजाए दिल्ली की बेहतरी पर ध्यान दीजिए. अरविंद केजरीवाल जी ने साढ़े नौ साल राजधानी की बेहतरी के लिए काम किया है.

आपके द्वारा भेजा गया पत्र आलोचना पर केंद्रित

उपराज्यपाल के पत्र का पलटवार करते हुए आतिशी ने आगे कहा, मैं आपके द्वारा महिला सम्मान योजना में अड़ंगा डालने से महिला होने के नाते व्यक्तिगत रूप से आहत हूं. मैं अरविंद केजरीवाल द्वारा दिखाए रास्ते पर सरकार चला रहीं हूं. आपका ये पत्र रचनात्मक सहयोग के बजाय आलोचना पर केंद्रित है.

आतिशी ने कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि शासन को क्षुद्र राजनीति से ऊपर रहना चाहिए. मैं आपसे इस भावना से हमारे साथ काम करने का आग्रह करती हूं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.