By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Delhi Assembly Election: देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को हैट्रिक की उम्मीद है. वहीं, BJP और कांग्रेस भी लंबे समय बाद सत्ता में वापसी का दंभ भर रही हैं. चुनावी सरगर्मियों के बीच बीजेपी और AAP के नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. अब दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वार भी शुरू हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधने के लिए ‘भूल भुलैया’ फिल्म के एक किरदार का सहरा लिया है और पोस्टर का टाइटल ‘चुनावी हिंदू’ लिखा है. वहीं, आम आमदी पार्टी ने भी पलटवार किया है.
चुनावी हिंदू केजरीवाल
🔳जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा
🔳जो ख़ुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे
🔳जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले
🔳जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रहीउसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई? pic.twitter.com/KMKntiOlXW
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 31, 2024
दिल्ली BJP के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘चुनावी हिंदू केजरीवाल जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा, जो ख़ुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे, जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले, जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही…उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई? इसके अलावा पोस्टर पर लिखा है, ‘मंदिर जाना बस मेरे लिए है छलावा, पुजारियों का सम्मान बस मेरा चुनावी दिखावा. सनातन धर्म का मैंने हमेशा उड़ाया मजाक.’
दरअसल, AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले ही दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों के लिए एक योजना की शुरुआत की है. इसके तहत दिल्ली के पुजारी और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सीपी के हनुमान मंदिर से आज इस योजना की शुरुआत की. इसके साथ ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की भी आज से ही शुरुआत हो गई.
बीजेपी में हिम्मत है तो केजरीवाल जी की खुली चुनौती को स्वीकार करे🔥 pic.twitter.com/zTH98ZDRVI
— AAP (@AamAadmiParty) December 31, 2024
उधर, BJP के आरोप पर आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार किया और चैलेंज दे दिया है. AAP ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी में हिम्मत है तो केजरीवाल जी की खुली चुनौती को स्वीकार करे. केजरीवाल की फोटो के साथ AAP ने लिखा, ‘BJP को केजीरवाल का ओपन चैलैंज, अपने 20 राज्यों में पुजारियों ग्रंथियों को 18 हजार सम्मान राशि दो..’