1 जनवरी से महंगी होंगी इन कंपनियों की कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम

1 जनवरी 2025 से कई कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। इसका मतलब है कि आपको अब अपनी पसंदीदा कार खरीदने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

Published: December 13, 2024 3:43 PM IST

By samriddhi Kaushik | Edited by samriddhi Kaushik

1 जनवरी से महंगी होंगी इन कंपनियों की कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम

New Delhi: 1 जनवरी 2025 से कई कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। इसका मतलब है कि आपको अब अपनी पसंदीदा कार खरीदने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जिन कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है, उनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, KIA और JSW MG शामिल हैं। इतना ही नहीं, लक्ज़री कार ब्रांड BMW, मर्सिडीज़-बेंज और Audi भी अपनी कारों की कीमतों में इज़ाफ़ा कर रही हैं। अब कीमतें तो जनवरी महीने से बढ़ेंगे लेकिन अगर आप दिसंबर महीने में ही गाड़ी खरीद रहे हैं तो आपको इसका फायदा हो सकता है। यानी आपको वो बढ़ी हुई कीमतें नहीं चुकानी पड़ेंगी। चलिए अब इन सभी कंपनियों की कारों की कीमतों में कितना इज़ाफ़ा होगा जानते हैं।

सबसे पहले बात करते है मारुती सुजुकी की तो कंपनी नए साल में अपनी कारों की कीमतों पर 4% तक का इज़ाफ़ा करने वाली हैं.. वहीं टाटा मोटर्स की बात करें तो कंपनी की ओर से पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों को भी एक जनवरी 2025 से बढ़ा दिया जाएगा। कंपनी नए साल से अपनी कारों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी कर देगी। यह बढ़ोतरी टाटा मोटर्स की सभी कारों और एसयूवी पर होगी जिसमें ICE और EV कारें और एसयूवी शामिल होंगी.. KIA India भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2% तक का इज़ाफ़ा कर रही हैं.. इसके अलावा JSW MG और महिंद्रा भी 3% तक अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा देंगे। Hyundai Motor India भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर देगी।

साथ ही जर्मन कार मेकर्स में लग्जरी कार कंपनियों की बात करें तो BMW इंडिया जनवरी से पूरे मॉडल की रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर देगी.. मर्सिडीज-बेंज ने भी भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतों पर 3% बढ़ोतरी का एलान हाल ही में किया है और Audi भी गाड़ियां भी 3 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।

अब गाड़ियों की कीमतें बढ़ तो रही हैं लेकिन कीमतें बढ़ने की वजह क्या है। कार कंपनियों ने बताया है कि commodity prices, operational Cost और Input Cost में बढ़ोतरी होने के साथ ही बढ़ते logistics costs की वजह से गाड़ियों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। आपको बता दें, हर सार कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करती ही हैं। या तो वह Calender Year खत्म होने के दौरान करेंगी या फिर Financial Year खत्म होने के समय।

इसलिए अगर आप एक नई कार लेने का विचार कर रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द निर्णय लेना होगा, ताकि आप 2025 में लागू होने वाली कीमतों में बढ़ोतरी से बच सकें।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.