Deva : शाहिद कपूर का Killer Look देख, दीवाने हुए फैंस...तारीफ में पढ़ डाले कसीदे

जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Published: January 2, 2025 7:30 AM IST

By Pooja Batra | Edited by Pooja Batra

Shahid Kapoor killer look in film deva fans went crazy
Shahid Kapoor killer look in film deva fans went crazy

जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने लगातार अपडेट देकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बरकरार रखी है. ऐसे में अब मेकर्स ने इस फिल्म से शाहिद कपूर का नया स्टनिंग लुक पोस्टर रिलीज कर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. ‘देवा’ के नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक काफी पावरफुल और रॉ नजर आ रहा है. सिगरेट पीते हुए शाहिद का अंदाज और एटीट्यूड कमाल का है, जिसमें पावर और रफनेस साफ नजर आ रही है. पोस्टर को और पावरफुल बनाने वाली बात है बैकग्राउंड में 90 के दशक के आइकॉनिक अमिताभ बच्चन की झलक. यह नॉस्टैल्जिया के साथ गहराई भी जोड़ता है. शाहिद का दमदार लुक और बच्चन की पावरफुल मौजूदगी मिलकर फिल्म के इंटेंस और धमाकेदार होने की ओर इशारा करती है. इसके चलते शाहिद की पावरफुल परफॉर्मेंस को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की रिलीज डेट
मशहूर मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है. यह एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर है, जो साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है.

शाहिद कपूर के पोस्टर पर लोगों की प्रतिक्रिया

शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने लिखा, ‘लेस्सगो’, उसके बाद बम इमोजी. अली अब्बास जफर ने कहा, ‘बहुत मेहनत कर रहे हैं सर’, जबकि मृणाल ठाकुर ने कहा, ‘अरे देवा, एक नंबर!’ प्रशंसकों ने भी प्रतिक्रिया दी. एक ने लिखा, “मैं आपको थिएटर में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.”

इसके अलावा, एक अन्य प्रशंसक ने यहां तक ​​कहा, ‘इस पोस्टर ने मुझे हिला दिया! अगर यह पहला लुक है, तो मैं फिल्म की कल्पना भी नहीं कर सकता!!’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.