By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
इलियाना डिक्रूज ने अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही उन्होंने एक हिंट भी छोड़ दिया है जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस डिलीवरी के 16 महीने बाद फिर मां बन सकती हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- प्यार. शांति और दया. उम्मीद है कि साल 2005 भी ऐसा ही निकलेगा. यही नहीं साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी स्ट्रिप भी दिखाई. जिसके बाद लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए.
इस वीडियो में एक्ट्रेस ने दिखाया कि किस तरह वो और उनके पति माइकल अपने बेटे की प्यार से पाल रहे हैं. और वह महीनों की गिनती कर रही है. वीडियो खत्म होने से पहले वो एक पॉजेटिव प्रेगनेंसी स्ट्रिप लोगों को दिखाती है. जिसके बाद फैंस उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई देने लगते हैं.
View this post on Instagram
इलियाना की पहली प्रेग्नेंसी
अप्रैल 2023 में, इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा करते हुए वनसी की तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, “जल्द ही आ रहा है. मेरे प्यारे से बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती.” उन्होंने मई में अपने पेट की तस्वीर पोस्ट की और अगस्त में अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा, “हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. दिल भर आया है.” मार्च 2024 में, उन्होंने एक लंबी नोट लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि ‘नींद से वंचित’ मां होने के कारण मातृत्व कितना मुश्किल था. इलियाना और माइकल ने 2023 में एक सीक्रेटली शादी की थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें