'ये बाल आते क्यों नहीं… देवा रे देवा', इस बात से बहुत परेशान हैं शाहिद कपूर

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपने छोटे बालों को लेकर बहुत परेशान हैं.

Published: September 25, 2024 5:38 PM IST

By Pooja Batra | Edited by Pooja Batra

shahid kapoor upset to see his short hair
shahid kapoor upset to see his short hair

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों ‘देवा’ लुक में नजर आ रहे हैं. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बालों को लेकर चिंता व्यक्त की है.शाहिद ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कार की पिछली सीट पर बैठे अपने छोटे बालों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं.कैप्शन में उन्होंने लिखा: “ये बाल आते क्यों नहीं… देवा रे देवा”. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर जल्‍द ही अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘देवा’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी हैं.

रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित ‘देवा’ रोमांच और ड्रामा के साथ एक्शन से भरपूर रोलर-कोस्टर राइड का वादा करती है. यह 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है.

 shahid kapoor upset to see his short hair

shahid kapoor 

हाल ही में, शाहिद ने “जी करदा” पर थिरकते हुए अपने भीतर के पंजाबी मुंडा को बाहर निकाला था.शाहिद ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें 2008 की एक्शन कॉमेडी फिल्म “सिंह इज किंग” के गाने पर भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है.

इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, ओम पुरी, रणवीर शौरी, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी, सोनू सूद और सुधांशु पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

हाथ-पैर धोकर इस एक्ट्रेस के पीछ पड़ गया था बिजनेमैन, मना किया तो 10 मिनट में खरीद लिया बिग बी के सामने वाला बंगला 9

इस वीडियो पर कैप्शन देते हुए शाहिद ने लिखा, “जब जी करदा तो मैं करदा, भांगड़ा.” शाहिद के निजी जीवन की बात करें तो जुलाई 2015 में उन्‍होंने मीरा के साथ शादी की थी. दंपति की एक बेटी मीशा और बेटा जैन है.

उनके करियर की बात करें तो शाहिद ने 2003 में केन घोष द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘इश्क विश्क’ से अपनी शुरुआत की. इस फिल्म में अमृता राव और शेनाज ट्रेजरीवाला भी थीं.

सगाई टूटने के बाद इस एक्ट्रेस ने नहीं की शादी, सलमान ने सिखाया कैसे ‘मरा जाता है’ 8

इसके बाद उन्होंने ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ’36 चाइना टाउन’, ‘विवाह’, ‘जब वी मेट’, ‘किस्मत कनेक्शन’, ‘कमीने’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘हैदर’, ‘पद्मावत’, ‘कबीर सिंह’, ‘जर्सी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया.

उन्हें पिछली बार साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.