Pavail Gulati को फिल्म 'देवा' में मिले रोल से पुलिस विभाग के प्रति दिल में बढ़ा सम्मान, एक्टर ने शेयर की फीलिंग्स

Actor Pavail Gulati:पावेल गुलाटी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' में पुलिस की भूमिका के बारे में बात करते हुए पुलिस विभाग के कामों को लेकर अपना अनुभव साझा किया.

Published: July 3, 2024 5:43 PM IST

By India.com Entertainment Desk | Edited by Sumedha Priyadarshni

Pavail Gulati को फिल्म 'देवा' में मिले रोल से पुलिस विभाग के प्रति  दिल में बढ़ा सम्मान, एक्टर ने शेयर की फीलिंग्स

Pavail Gulati Film Deva: शाहीद कपूर स्टारर फिल्म ‘देवा’ इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर ऑडियंस की एक्ससाइटमेंट लेवल बढ़ी हुई नजर आ रही है. शाहिद कपूर की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक्टर पावेल गुलाटी नजर आने वाले हैं. पावेल गुलाटी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्हें जो भी किरदार मिलता है, वह उसमें डूब जाते हैं. इन दिनों वह शाहिद कपूर स्टारर ‘देवा’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे. वहीं, फिल्म में मिले किरदार ने उन्हें शहर की रक्षा करने वाले पुलिस विभाग के प्रति सम्मान को बढ़ाया है. जिसके बारे में उन्होंने अपनी फीलिंग्स शेयर की.

पुलिस विभाग के प्रति बढ़ा सम्मान: पावेल गुलाटी

फिल्म ‘देवा’ में मिली भूमिका को बारे में बात और शहर की पुलिस की तारीफ करते हुए पावेल गुलाटी ने कहा, ‘देवा’ में मुंबई के पुलिसकर्मी का रोल निभाने से मेरे दिल में हमारे शहर की रक्षा करने वाले पुलिस विभाग के प्रति सम्मान बढ़ा है. इस किरदार को निभाने के बाद मैं समझ सकता हूं कि हर आम आदमी की सुरक्षा करने के लिए वे कितने समर्पण, अनुशासन और मुश्किलों को झेलते हैं. उनकी ड्यूटी वास्तव में प्रेरणादायक है.

पुलिसकर्मियों को लेकर कही ये बात

पावेल गुलाटी बताते हैं कि अपने किरदार को जानदार बनाने के लिए, पावेल ने पुलिस बल के तौर-तरीकों, नियमों और आचरण को सीखा. पुलिसकर्मियों ने उन्हें उन चुनौतियों के बारे में बताया, जिनका वे रोजाना सामना करते हैं. वहीं, आगे बताते हैं, फिल्म पर काम करना पुलिस के काम के प्रति आंखें खोलने के समान रहा और पुलिसकर्मियों की मुश्किलों को समझना आंखें खोलने वाला एक्सपीरियंस रहा. पावेल आगे कहते हैं, ‘वो जो त्याग करते हैं और जो रिस्क उठाते हैं, वह सराहनीय है. मुझे उम्मीद है कि ‘देवा’ में मैं अपनी एक्टिंग से उनकी भावना और समर्पण के साथ न्याय कर पाऊंगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.