By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दो बच्चों के पैरेंट्स हैं. हाल ही में मीरा राजपूत अपनी बेटी मीशा के साथ मुंबई के एक सैलून के बाहर नजर आईं और इस वीडियो ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मीशा को देखकर हैरानी जताई है. कुछ लोगों ने तो यहां तक पूछ लिया कि ये लड़की कौन है?
शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से शादी की. शादी के एक साल बाद, 2016 में उनकी एक बेटी मिशा हुई. मीशा अब 8 साल की हैं और उनके बेटे ज़ैन का जन्म 2018 में हुआ था. मीरा राजपूत का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें क्यूट मीशा पीठ पर बैग लटकाए अपनी मां के आगे-आगे चलती नजर आ रही हैं.
हालांकि, कैमरे को देखकर मीशा ने कोई खास रिस्पॉन्स नहीं दिया और सैलून की तरह तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हैरानी जताई है कि मीशा इतनी जल्दी इतनी बड़ी दिखने लगी हैं. कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि मीशा न तो अपनी मां की तरह दिखती हैं और न ही अपने पिता शाहिद की तरह. वहीं कुछ ने कहा है- मीशा बचपन में काफी अलग दिखती थीं, उनका चेहरा काफी बदल गया है.
View this post on Instagram
मीरा राजपूत अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. बता दें कि जब मीरा की शादी हुई तब वह सिर्फ 21 साल की थीं और शादी के कुछ समय बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गईं. दो साल बाद मीरा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. दरअसल, मीरा जल्द ही प्रेग्नेंसी से मुक्त होना चाहती थीं ताकि वह अपने करियर पर फोकस कर सकें और उन्होंने अपने परिवार और बच्चे को प्राथमिकता दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें