By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
नब्बे के दशक में फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बनीं अनु अग्रवाल इस समय अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके चलते वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं. अनु अग्रवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. अनु अग्रवाल ने वीडियो शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा, ‘जमकर पार्टी करना, कड़ी मेहनत करना और मेडिटेशन करना मेरा फेवरेट वाक्य है.’ लेकिन अनु अग्रवाल अपने पहने कपड़ों और डांस के अंदाज की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गईं.
यूजर्स ने कहा- बकवास और बिल्कुल घटिया
एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बकवास है. प्लीज अनु अपनी क्लास बनाए रखो. हमें ‘आशिकी’ में तुम बहुत पसंद आई थीं. इसे खराब मत करो.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘क्लासी बनो. ये कैसा घटियापन है?’ एक और कमेंट है, ‘वो इतना घटिया डांस क्यों कर रही है?’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये 2024 है, 1990 नहीं मैडम. तुम कब बड़ी हो जाओगी और ये बच्चों वाली फ्रॉक पहनना बंद करोगी?’
View this post on Instagram
1999 में हुआ था एक्सीडेंट, एक महीने तक रही थीं कोमा में
मालूम हो कि ‘आशिकी’ हिट होने के बाद अनु अग्रवाल ने कुछ और फिल्मों में काम किया था, लेकिन वो नहीं चलीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. साल 1999 में अनु अग्रवाल का जानलेवा एक्सीडेंट हुआ था, जिसके चलते वे 29 दिनों तक कोमा में रहीं और उनका चेहरा भी खराब हो गया था। इसके चलते अनु अग्रवाल अपनी याददाश्त भी खो बैठी थीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें