By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में आपकी सैलरी का 12% हिस्सा जमा होता है, जबकि उतना ही योगदान आपका एंप्लॉयर भी देता है. लेकिन इस 12% में से 8.33% राशि कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाती है, और बचा हुआ 3.67% पीएफ खाते में जमा होता है. यह फंड आपकी नौकरी के दौरान और भविष्य के लिए सुरक्षा का काम करता है.
EPFO के नियमों के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी लगातार 10 साल तक पीएफ में योगदान करता है, तो वह कर्मचारी पेंशन योजना का हकदार बन जाता है. 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद आप पेंशन के लाभों का दावा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं.
कई बार कर्मचारी नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ में जमा पूरी राशि निकाल लेते हैं. यह सही हो सकता है, लेकिन अगर आप EPS में जमा फंड भी निकाल लेते हैं, तो आपका पेंशन पाने का हक खत्म हो जाता है. ध्यान रखें कि यदि आपने EPS का हिस्सा नहीं निकाला, तो आप 50 साल की उम्र के बाद पेंशन के लिए क्लेम कर सकते हैं.
यदि आप 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद नौकरी छोड़ते हैं और आपका EPS फंड बरकरार है, तो आप 50 साल की उम्र के बाद पेंशन के लिए क्लेम कर सकते हैं. हालांकि, अगर आप 58 साल की उम्र तक इंतजार करते हैं, तो आपको पूरी पेंशन राशि मिलने की संभावना होती है. 50 से 58 साल की उम्र के बीच पेंशन क्लेम करने पर राशि कम हो सकती है.
गौरतलब है कि EPF और EPS का सही इस्तेमाल आपके रिटायरमेंट को सुरक्षित बना सकता है. लेकिन यदि आप बिना जानकारी के EPS का फंड निकाल लेते हैं, तो आपकी पेंशन योजना समाप्त हो सकती है. इसलिए, पेंशन का लाभ लेने के लिए EPFO के नियमों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें