Ileana D Cruz : बेटे संग आउटिंग पर निकलीं इलियाना डिक्रूज, दिखा मां-बेटे का क्यूट बॉन्ड

Ileana D Cruz Outing With Baby: मां बनने के बाद एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को अपने बेटे के साथ पहली बार आउटिंग पर बाहर निकलते हुए देखा गया है.

Updated: October 14, 2023 12:39 PM IST

By India.com Entertainment Desk | Edited by Shilpi Singh

Ileana D Cruz : बेटे संग आउटिंग पर निकलीं इलियाना डिक्रूज, दिखा मां-बेटे का क्यूट बॉन्ड

Ileana D Cruz Outing With Baby:  बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी पेश कर चुकी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D Cruz) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और बेबी को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं. कुछ ही समय पहले उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है और सिंगल मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. मां बनने के बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और अपने बेबी के साथ वक़्त गुजारने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं. वहीं, मां बनने के बाद इलियाना डिक्रूज पहली बार अपने बेटे के साथ आउटिंग पर निकली जिसकी प्यारी सी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपने बेबी के साथ फोटो को ऑफिसियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया है. जिसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाएगा. मां बेटे की इस खूबसूरत तस्वीर से आपकी नजरें नहीं हट पाएंगी.

इलियाना ने शेयर की आउटिंग की पहली तस्वीर

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D Cruz Instagram) अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) के साथ आउटिंग पर जाने की पहली फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो अपने बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस फोटो पर प्यारा सा कैप्शन देते हुए लिखती हैं, ‘बेबी और मां का साथ में पहला लंच आउटिंग’. एक्ट्रेस बेबी को जन्म देने के बाद पहली बार अपने बेटे के साथ बाहर निकलते हुए दिखाई दी हैं. मां-बेटे की इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके ऊपर भरपूर प्यार लूटा रहे हैं.

इस अंदाज में दिखीं इलियाना डिक्रूज

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बेटे के साथ बेहद ही खूबसूरत अंदाज में एन्जॉय करती हुई नजर आई. वो स्टाइलिश नीली डेनिम शर्ट, वाइट ड्रेस और ब्लैक टोपी पहने हुए काले कलर के बेबी ट्रैम्प की ओर झुकी हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस की शेयर की गई फोटोज में बेबी का फेस दिखाई नहीं दे रहा है. दोनों मां-बेटे की ये खूबसूरत तस्वीर किसी रेस्टोरेंट के पार्किंग का है, जहां वो अपने मदरहुड को काफी शानदार अंदाज में एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं.

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड के ‘बर्फी’, ‘रुस्तम’, ‘बादशाहो’, ‘रेड’, ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. आखिरी बार उन्हें ‘सब गजब’ म्यूजिक वीडियो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रैपर बादशाह के साथ गाने में परफॉर्म किया था. इसके साथ ही उन्हें साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘बिग बुल’ में देखा गया था. जिसमें वो एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.