दिल दहला देगा एक्सीडेंट का ये Video, बच्चों से भरी स्कूल बस का ब्रेक हुआ फेल! 1 स्टूडेंट की मौत, 18 घायल

Kerala School Bus Video : पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125 (ए) (जान जोखिम में डालना), और 106 (1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है.

Published: January 1, 2025 11:27 PM IST

By Akarsh Shukla

दिल दहला देगा एक्सीडेंट का ये Video, बच्चों से भरी स्कूल बस का ब्रेक हुआ फेल! 1 स्टूडेंट की मौत, 18 घायल

Kerala School Bus Video : केरल के कन्नूर जिले में हुए एक स्कूल बस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल दहला रहा है. इस हादसे में स्कूल बस पलटने से कक्षा 5 की 11 वर्षीय छात्रा नेद्या एस राजेश की मौत हो गई. हादसा बुधवार को करीब 4 बजे श्रीकांतपुरम के वलक्काई इलाके में हुआ. चिन्मया विद्यालय की यह बस 18 से अधिक बच्चों को लेकर स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी. यह घटना तब हुई जब बस एक ढलान से हाईवे पर उतर रही थी और अचानक ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक दुखद घटना में, बुधवार को केरल के कन्नूर जिले के वलाक्कई में एक स्कूल बस पलट जाने से 10 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई और 18 अन्य छात्र घायल हो गए.

बस के नीचे आई बच्ची

पुलिस के मुताबिक, हादसे में नेद्या बस से बाहर गिर गई और बस के पहियों के नीचे आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की वजह ब्रेक फेल होने को बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इसके पीछे की असली वजह जानने के लिए जांच जारी है. घटना के समय बस में कई बच्चे सवार थे, जिनमें से 18 घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को तालिपरम्बा तालुक अस्पताल में भर्ती कराया. नेद्या के शव को पारीयाराम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है.

स्कूल प्रशासन की चुप्पी और ड्राइवर पर केस दर्ज

हादसे के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है. पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125 (ए) (जान जोखिम में डालना), और 106 (1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गुस्सा जताया.

सड़क की खराब डिजाइन को ठहराया गया जिम्मेदार

स्थानीय निवासियों ने इस हादसे के लिए ‘अनवैज्ञानिक सड़क डिजाइन’ को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि इस इलाके में ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहती हैं. ढलान और सड़क की खराब संरचना की वजह से गाड़ियां नियंत्रण खो देती हैं, जिससे हादसे होते हैं. प्रशासन से इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.