मुंबई में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 साल के बच्चे की मौत, नाबालिग ड्राइवर गिरफ्तार

Mumbai Car Accident: मुंबई के वडाला इलाके में एक कार की टक्कर से चार साल के बच्चे की मौत हो गई. इस मामले में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है.

Published: December 22, 2024 3:09 PM IST

By Tanuja Joshi

मुंबई में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 साल के बच्चे की मौत, नाबालिग ड्राइवर गिरफ्तार

Mumbai Car Accident: मुंबई में एक कार की चपेट में आने रविवार (22 अक्टूबर) को चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई. घटना वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास हुई. दुर्घटना के बाद किशोर चालक घटनास्थल पर ही रुका रहा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दुर्घटना तब हुई जब 19 साल का युवक कार को पीछे कर रहा था. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित और उसका परिवार फुटपाथ पर रहता था.

यह घटना मुंबई में एक BEST बस के पैदल यात्रियों और अन्य वाहनों को टक्कर मारने के कुछ ही दिन बाद हुई है – जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए थे. इलेक्ट्रिक बस को नगर निगम की तरफ से संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट उपक्रम द्वारा वेट-लीज के आधार पर किराए पर लिया गया था.

फुटपाथ पर रहता है परिवार

पुलिस ने कहा कि पीड़ित का परिवार, जिसकी पहचान आयुष लक्ष्मण किनवाडे के रूप में हुई है, फुटपाथ पर रहता है और उसके पिता एक श्रमिक हैं. हुंडई क्रेटा चला रहा संदीप गोले विले पार्ले का रहने वाला है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए KEM अस्पताल भेज दिया है.

शाम करीब 5 बजे वह फुटपाथ पर बने घर के पास खेल रहा था. इसी बीच अचानक, एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर आई और मासूम आयुष को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी गाड़ी चलाते वक्त नशे में था या नहीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.