By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Assad assassination Attempt: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह बशर अल असद (Bashar al Assad) की जिंदगी खतरे में है. उन्हें मारने की कोशिश की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असद को जहर (poison) दिए जाने की आशंका है. उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. असद की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है. हालांकि इसे लेकर उन्हें शरण देने वाले देश रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
असद पिछले साल 8 दिसंबर से रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) की सुरक्षा में मॉस्को में रह रहे हैं. ऑनलाइन जर्नल एसवीआर की ओर से यह दावा किया गया है. कहा जाता है कि इसे एक पूर्व रूसी जासूस चलाता है. एसवीआर के मुताबिक अशद रविवार को बुरी तरह बीमार हो गए थे. 59 साल के असद को इमरजेंसी में मेडिकल हेल्प की जरूरी थी.
अशद जोर-जोर से खांस रहे थे और उनका दम घुट रहा था. वह सांस नहीं ले पा रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पता चला कि उसके शरीर में जहर था. इसी आधार पर यह आशंका व्यक्त की गई है कि उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की गई है. मॉस्को स्थित आवास में ही पूर्व राष्ट्रपति का इलाज किया जा रहा है. रूस की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
पिछले महीने पता चला कि अल-असद की पत्नी अस्मा उन्हें तलाक देना चाहती है. अस्मा ब्रिटेन में शरण चाहती हैं जो उनकी जन्मभूमि है लेकिन ब्रिटेन ने उन्हें शरण देने से इनकार किया है. अस्मा के पासपोर्ट की अवधि खत्म हो चुकी है और उन पर अपने पति के साथ मिलकर सीरिया के लोगों के नरसंहार का भी आरोप है.
अस्मा और उनका परिवार वर्तमान में मास्को में निर्वासन में रह रहे हैं. यह परिवार सीरिया में अपनी सरकार खत्म होने के बाद भाग गया था. इस परिवार ने सीरिया पर 50 साल से भी ज्यादा समय तक शासन किया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें शरण देने की पेशकश की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें