ट्रक अटैक के 24 घंटे के अंदर फिर दहला अमेरिका, न्यूयॉर्क नाइट क्लब में गोलीबारी

अमेरिका के न्यू आर्लिन्स में ट्रक अटैक के 24 घंटे के भीतर दिल दहला देने वाली एक और घटना सामने आई है. इसके तहत न्यूयोर्क के एक नाइट क्लब में बुधवार की देर रात को हमलावर ने गोली चला दी, जिसमें करीब 11 लोग घायल हो गए. 

Updated: January 2, 2025 1:25 PM IST

By Shivani sharma

ट्रक अटैक के 24 घंटे के अंदर फिर दहला अमेरिका, न्यूयॉर्क नाइट क्लब में गोलीबारी

US News:  न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में नए साल की देर रात को एक नाइट क्लब में एक हमलावर घुस आया. जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया. गोलीबारी की इस घटना में करीब 11 लोग घायल हो गए. हमले के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. घटना के फौरन बाद पुलिस और एंबुलेंस को तैनात किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक गोलीबारी की ये घटना रात करीब 11:20 की है. बता दें कि 4,000 लोगों की क्षमता वाले इस नाइट क्लब में नियमित रूप से डीजे और लाइव परफॉर्मेंस की जाती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों को लॉन्ग आइलैंड यहूदी अस्पताल और कोहेन चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर समेत कई क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया.

घर-घर में की जा रही है आरोपी की तलाश

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जगह-जगह पर आरोपी की तलाश कर रही है. हमले के फौरन बाद न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY)  और अन्य स्थानीय एजेंसियों की एक टीम घटनास्थल पर पीड़ितों की मदद के लिए पहुंची. इसके अलावा पुलिस ने आस-पास के घरों में जाकर भी तलाश अभियान शुरू कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस सबूतों की तलाश में जुट गई है. इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने के लिए  सीसटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

सेंट्रल न्यू ऑर्लीन्स में ट्रक ने लोगों को कूचला 

नए साल के दिन मध्य न्यू ऑर्लीन्स में एक ट्रक द्वारा भीड़ को कुचलने से कई लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. एक व्यक्ति ने नए साल के दिन सुबह-सुबह न्यू ऑर्लीन्स में एक पिकअप ट्रक को तेज गति से भीड़ में घुसा दिया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. पुलिस ने ट्रक चलाने को गोली मार दी.

ट्रक ड्राइवर की पहचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई का कहना है कि वाहन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का झंडा मिला है और वे इस हमले की जांच ‘आतंकवादी कृत्य’ के रूप में कर रहे हैं

                                                                                      (Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.