पंजाब के सीएम की सुरक्षा टीम के कॉन्‍स्‍टेबल की नाइट क्लब के बाहर गोली मारकर हत्या

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सुरक्षा टीम का हिस्सा थे और शनिवार रात वह आरोपी साहिल के साथ क्लब गए थे

Updated: August 4, 2019 3:02 PM IST

By PTI | Edited by Laxmi Narayan Tiwari

Bihar Crime News: Ex-Mayor of Kathihar Shot Dead by Gunmen; Border Sealed, Search on For Accused
Bihar Crime News: Ex-Mayor of Kathihar Shot Dead by Gunmen; Border Sealed, Search on For Accused (Representational Image)

चंडीगढ़: मोहाली में एक नाइट क्लब के पार्किंग क्षेत्र में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. सुखविंदर कुमार (24) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सुरक्षा टीम का हिस्सा थे और शनिवार रात वह आरोपी साहिल के साथ क्लब गए थे.

मोहाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रमनदीप सिंह ने बताया, ”साहिल नामक आरोपी ने कांस्टेबल सुखविंदर कुमार को गोली मार दी. घटना नाइट क्लब के पार्किंग क्षेत्र में हुई.” उन्होंने बताया, ”घटना के बाद पीड़ित को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.”

अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं और सशस्त्र अधिनियम के तहत साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.