US:  जॉर्जिया के स्कूल में हुई गोलीबारी में 4 की मौत, 30 घायल, नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में

अमेरिका के जॉर्जिया में बैरो काउंटी के अपालाची हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है. जिसमें की 14 साल के नाबालिग ने गोली चलाकर चार लोगों की जान ले ली. वहीं, करीब 30 लोगों को घायल कर दिया.

Published: September 5, 2024 6:59 AM IST

By Shivani sharma

US:  जॉर्जिया के स्कूल में हुई गोलीबारी में 4 की मौत, 30 घायल, नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में

US Firing: अमेरिका के जॉर्जिया में बैरो काउंटी के अपालाची हाई स्कूल में 14 साल के एक नाबालिग लड़के ने फायरिंग कर दी. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. इसके साथ ही पुलिस ने 14 साल के संदिग्ध  आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया. आरोपी स्कूली छात्र हो सकता है. हालांकि आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

सूत्रों के मुताबिक, ये घटना भारत के समयानुसार बुधवार (4 सितंबर) की रात 8 बजे की है. इस घटना के मद्देनजर पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. जिसके बाद पुलिस ने गोलीबारी की घटना को रोकते हुए स्कूल के सभी  छात्रों को बाहर निकाला. पुलिस ने मौके से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था.

US: Four killed, nine wounded in Georgia high school shooting

Read @ANI Story | https://t.co/AB0JrVUi4r#GeorgiaSchoolShooting #USGunfire pic.twitter.com/C8FrqMg481

— ANI Digital (@ani_digital) September 5, 2024

आपको बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी की घटना होना आम होता जा रहा है क्योंकि यहां लोगों के बीच गन रखने का कल्चर है जो कि लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहा है. इस मामले में जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक क्रिस होसी ने कहा, ‘संदिग्ध की पहचान स्कूल के छात्र कोल्ट ग्रे (14) के रूप में हुई है, उसे हिरासत में लिया गया है और उस पर वयस्क की तरह आरोप लगाए जाएंगे और मुकदमा चलाया जाएगा.’

#WATCH जॉर्जिया हाई स्कूल शूटिंग मामले में जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक क्रिस होसी ने कहा, “…संदिग्ध की पहचान स्कूल के छात्र कोल्ट ग्रे (14) के रूप में हुई है, उसे हिरासत में लिया गया है और उस पर वयस्क की तरह आरोप लगाए जाएंगे और मुकदमा चलाया जाएगा…”

(सोर्स:… pic.twitter.com/0FD6kO8XKD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2024

घटना के बाद जिले के सभी स्कूल बंद

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद जॉर्जिया के सभी स्कूलों को बंद करवा दिया गया है. पुलिस की तरफ अभिभावकों को संदेश भेजकर कहा कि गोलीबारी की खबरों के बाद जिले के सभी स्कूल को फिलहाल बंद करा दिया गया है.  जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने राज्य की एजेंसियों को तुरंत राहत मुहैया कराने के लिए कहा है. इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडस एक्स पर पोस्ट किया कि मैं जॉर्जिया के लोगों से अनुरोध करता हूं कि मेरे परिवार के साथ जुड़कर स्कूल में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.