Video: शराब के नशे में पहले बिजली के पोल पर चढ़ा शख्स, फिर तारों पर सो गया, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, देखिए

सूझबूझ दिखाते हुए गांव वालों ने बिजली विभाग से बिजली की आपूर्ति बंद करवा दी. इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शराबी को नीचे उतारा जा सका.

Published: January 2, 2025 7:55 AM IST

By Shivendra Rai

(शराब के नशे में पहले  बिजली के पोल पर चढ़ा शख्स, फिर तारों पर सो गया)
(शराब के नशे में पहले बिजली के पोल पर चढ़ा शख्स, फिर तारों पर सो गया)

Viral Video: शराब के नशे में लोग गाना गाता हैं, कपड़े फाड़ते हैं, उत्पात भी करते हैं लेकिन, आंध्र प्रदेश के मान्यम जिले में एक ऐसा नजारा दिखा जिसे देख कर लोग बौखला गए. यहां एक शराबी नशे में टुन्न होकर पहलो तो बिजली के पोल पर चढ़ा फिर हाईवोल्टेज तारों पर जाकर लेट गया. ये देख पूरे इलाके में अफरा-तफरा मच गई. नशे में ऐसी हरकत करने वाले शराबी का नाम मांडू बाबू है.

शराब के लिए मांग रहा था पैसे

ये घटना मंगलवार, 31 दिसंबर की बताई जा रही है. आंध्र प्रदेश के मान्यम जिले के सिंगीपुरम में रहने वाले मांडू बाबू नाम के शख्स को शराब की तलब लगी तो वह अपनी मां से पैसे मांगने लगा. जब मां ने पैसे नहीं दिए तो वह मां पर पैसे देने का दबाव बनाने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया. मांडू बाबू ने पहले से भी पी रखी थी. वह पोल पर चढ़कर बिजली के तारों पर लेट गया. ये देख कर सबकी हालत खराब हो गई. इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

गांव वालों का सूझबूझ से बची जान

मांडू बाबू की किस्मत अच्छी थी कि जब वह तारों पर लेटा तब बिजली नहीं थी. लेकिन, बिजली कभी भी आ सकती थी और ये देखकर गांव वाले परेशान हो गए. सूझबूझ दिखाते हुए गांव वालों ने बिजली विभाग से बिजली की आपूर्ति बंद करवा दी. इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शराबी को नीचे उतारा जा सका.

अगर मांडू बाबू को बिजली का झटका लगता तो उसकी मौत निश्चित थी. अगर वह तारों से नीचे गिरता तो भी उसकी मौत निश्चित थी. नशे में धुत होने के कारण एक बार ऊपर पहुंचने के बाद शराबी ने किसी भी बात का जवाब देना भी बंद कर दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मांडू बाबू को नीचे उतारा गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.