By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Goa Tourist Death: गोवा में नए साल के जश्न से पहले एक टूरिस्ट की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे खाने के ऑर्डर को लेकर एक रेस्तरां मालिक और उसके कर्मचारियों के साथ हुए विवाद के बाद आंध्र प्रदेश के 28 वर्षीय एक पर्यटक की गोवा में कथित तौर पर हत्या कर दी गई.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भोला रवि तेजा के रूप में हुई है और उन्होंने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें रेस्तरां (शैक) के मालिक एग्नेल सिल्वेरा, उनके बेटे शुबर्ट सिल्वेरिया और दो कर्मचारी अनिल बिस्टा और समल सुनार, दोनों नेपाल के मूल निवासी, शामिल हैं.
उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अक्षत कौशल ने बताया, ‘रात करीब 1 बजे, मरीना शैक, कैलंगुट बीच पर खाने का ऑर्डर देने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया. आरोपियों ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडों से तेजा पर हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई और तेजा ने दम तोड़ दिया.’
विवाद तब शुरू हुआ जब शैक ने कथित तौर पर यह कहते हुए अतिरिक्त ऑर्डर लेने से इनकार कर दिया कि उनका बंद होने का समय बीत चुका है. यह तब और बढ़ गया जब पर्यटकों के समूह ने पहले से ऑर्डर किए गए व्यंजनों के बिल पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और भुगतान करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण हिंसा हुई और पर्यटकों पर हमला किया गया.
राज्य में पिछले कुछ दिनों में किसी पर्यटक की यह तीसरी मौत है. इससे पहले 28 नवंबर को सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल में पार्टी करते समय बेहोश होकर गिरने से दिल्ली निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. क्रिसमस के दिन एक पर्यटक नाव के पलट जाने से महाराष्ट्र के एक पर्यटक की मौत हो गई थी. इस घटना में बच्चों समेत 20 से अधिक लोगों को बचा लिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें