By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Sher Ka Video: आपने इंसान और कुत्ते की दोस्ती देखी होगी. इंसान की अन्य पालतू जानवरों के साथ इमोशनल रिश्तों की कहानियां भी सुनी होंगी. लेकिन, क्या आपने आदमी की शेर के साथ दोस्ती के बारे में कुछ देखा या सुना है? अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए. सोशल मीडिया पर शेर को गोद में लेकर पप्पी-झप्पी
देते हुए एक महिला का वीडियो वायरल है जिसे देख कर लोग दंग हैं. अगर आपको लग रहा है कि हम किसी शेर के छोटे बच्चे की बात कर रहे हैं तो पहले ही बता दें कि ऐसा नहीं है.
एक भारी भरकम शेर को गले लगाते और चूमते हुए महिला का वीडियो जब सामने आया तो लोग हैरान रह गए. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए इस वीडियो ने लोगों को ठहरकर इसे कई बार देखने को मजबूर कर दिया. इस क्लिप को दस लाख से ज़्यादा बार देखा गया है. वीडियो में महिला शेर को प्यार से नहलाती है. यहां तक कि जब शेर जम्हाई लेता है, तो उसकी नाक पर चूमती है.
I am amazed that a Lion can be so affectionate like this. Lucky her. pic.twitter.com/tOKTNS7GKn
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) December 25, 2024
एक इंसान और एक जंगली शिकारी के बीच इस तरह की दोस्ती कोई आम नजारा नहीं है. बताया गया है कि महिला एक प्रोफेशनल ट्रेनर है. लेकिन फिर भी लोग महिला के साहस की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इस दृश्य से परेशान भी दिखे. लोगों ने कहा कि आप इन जंगली जानवरों को तब से पालते हैं जब वे बच्चे होते हैं, तो वे बहुत प्यारे और वफादार होते हैं. लेकिन, एक शेर कब भड़क जाए और आपकी गर्दन दबोच ले, इसकी कोई गारंटी नहीं है.
इस वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए गए हैं जो शेर और इंसानों की दोस्ती को दिखाते हैं. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं.
Lions reunite with woman who rescued them!! ❤️ pic.twitter.com/40P4aedOlG
— Crazy Vibes (@CrazyVibes_1) December 26, 2024