Video: सड़क पर लड़कियां कर रही थीं मार-कुटाई, पीछे नाचते रहे लड़के, भयंकर लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

Trending Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्कूली लड़कियां जमकर मार-पीट करती नजर आ रही हैं.

Published: December 28, 2024 2:20 PM IST

By Shivendra Rai

( एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्कूली लड़कियां जमकर मार-पीट करती नजर आ रही हैं.)
( एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्कूली लड़कियां जमकर मार-पीट करती नजर आ रही हैं.)

Ladiyon ki ladai ka video: स्कूली स्टूडेंटस् के बीच लड़ाई-झगड़े के कई सीन तो आपने अपनी आंखों के सामने भी देखे होंगे. अगर सामने नहीं देखा होगा तो सोशल मीडिया के जमाने में किसी न किसी प्लेटफार्म पर अपने फोन में ही देखा होगा. ऐसी लड़ाईयों में आम तौर पर लड़के ही आपस में भिड़े दिखते हैं. लेकिन आजकल लड़कियां भी झुंड बनाकर मार-पीट करने में कम नहीं हैं. हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्कूली लड़कियां जमकर मार-पीट करती नजर आ रही हैं.

लड़कियां कर रही थीं मार-कुटाई, नाच रहे थे लड़के

इंस्टाग्राम पर भयंकर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़कियों को एक दूसरे को बाल पकड़ कर घसीटते और बेल्ट से ताबड़तोड़ वार करते देखा जा सकता है. देखने से ये वीडियो किसी स्कूल के आस-पास का लगता है क्योंकि लड़ाई देख रही भीड़ में केवल स्कूली छात्र ही दिख रहे हैं. इसी वीडियो में एक ऐसा नजारा भी दिखा जिसकी खूब चर्चा हो रही है. जब लड़कियां मार-पीट में व्यस्त थीं तब उनके ठीक पीछे कुछ लड़के डांस में मगन थे.

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो  @_.palshab._ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 40 लाख लोग देख चुके हैं. मजेदार वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. जहां कुछ लोगों ने इसे क्लैश ऑफ द टाइटंस कहा वहीं कुछ लोगों ने कहा की अब लड़कों को बच कर रहना चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि मार-पीट का ऐसा हुनर जरूर इन लड़कियों ने किसी एक्शन फिल्म से सीखा होगा. वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कहा कि ये अलग-अलग स्कूलों की लड़कियां हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.