By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सिडनी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया शुक्रवार से साल के पहले और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के आखिरी टेस्ट में खेलने को तैयार है. भारतीय टीम इस दौरे पर मेलबर्न टेस्ट हारकर सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई और अब उसके पास इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने का मौका है. इससे पहले यह खबरें थीं कि गौतम गंभीर मेलबर्न में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों पर नाराज थे और उन्होंने उनसे दो टूक कह दिया था कि उन्हें परिस्थितियों के लिहाज से खेलना होगा वे नेचुरल गेम का बहाना बनाकर नहीं बच सकते.
टीम में खबरें थीं कि गौतम गंभीर उन खिलाड़ियों से नाराज थे जो इस पूरी सीरीज में प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. कप्तान रोहित शर्मा लगातार सस्ते में आउट हुए हैं. विराट कोहली के आउट होने का तरीका एक ही रहा है कि वह ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को जबरदस्ती छेड़कर अपना विकेट उपहार में देकर गए हैं, जबकि ऋषभ पंत गैर-जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर आउट हुए हैं.
इस बीच जब गंभीर मीडिया से बात करने आए तो उनसे इन बातों पर सवाल किए गए. उन्होंने साफ कहा कि खिलाड़ियों से वही बातें हुईं, जो एक कोच और खिलाड़ियों के बीच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा से भी संबंध सामान्य हैं. उन्होंने कहा कि हमने बस यही बातें की हैं कि हम सिडनी टेस्ट कैसे जीत सकते हैं और सभी जानते हैं कि इस टेस्ट की क्या उपयोगिता है और खिलाड़ियों से कोई बात नहीं हुई.
इस मौके पर गंभीर ने साफ कर दिया कि एक बात ईमानदारी से कह सकता हूं कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है और टीम में बने रहने का एक ही तरीका है कि खिलाड़ियों को प्रदर्शन करना होगा. यह खेल ऐसा ही है, जहां टीम जीतती है और टीम हारती है ऐसे में प्रदर्शन ही एक ऐसी चीज है, जिसके दम पर आप उस ड्रेसिंग रूम में बने रह सकते हैं चाहे आप खिलाड़ी हों या फिर कोच…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें