By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां और आखिरी टेस्ट शुक्रवार से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर होगा. भारतीय टीम ने इस दौरे की शुरुआत जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में शानदार जीत के साथ की थी.
लेकिन रोहित शर्मा की वापसी के बाद दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था जबकि मेलबर्न में भारतीय टीम 184 रनों से हार गई. टीम इंडिया अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है और सिडनी में उसकी कोशिश सीरीज बचाने की होगी.
शराब से दूर रहो… विनोद कांबली ने नये साल पर लोगों से की अपील, अस्पताल से मिली छूट्टी
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अब तक भारत की ओर से सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन कर पाए हैं. बुमराह इस सीरीज में अब तक खेले गए 4 मैचों की 8 पारियों में कुल 30 विकेट चटका चुके हैं. बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं.
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले आगामी पांचवें और फाइनल मुकाबले में बुमराह एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने की कगार पर हैं. बुमराह अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज बनने से केवल तीन ही विकेट दूर हैं.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भारत के हरभजन सिंह के नाम हैं. हरभजन ने 2000-01 सीरीज में 32 विकेट लिए थे. बुमराह ने 30 विकेट का आंकड़ा छू लिया है और उन्हें भज्जी से आगे निकलने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है.
मोहम्मद सिराज ने इस सीरी में अब तक 16 विकेट लिए हैं. लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. आकाश दीप और हर्षित राणा भी गेंद से प्रभावित करने में असफल रहे हैं. बुमराह ने सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट लिए थे और भारत की 295 रन से जीत में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
साल 2025 के पहले ही दिन जसप्रीत बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अश्विन को पीछे छोड़ा
उन्होंने दूसरे मुकाबले में चार विकेट लिए और तीसरे मुकाबले में अपने खाते में 9 विकेट जोड़े. बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह ने नौ बल्लेबाजों को आउट किया. अगर भारत सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो जाता है, तो मेहमान टीम ट्रॉफी बरकरार रखेगी.
बुमराह साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 86 विकेट लेने का कारनामा किया. वह साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 13 मैचों की 26 पारियों में 71 विकेट अपने नाम किए हैं.
सिडनी में बुमराह तोड़ सकते हैं 51 साल पुराना रिकॉर्ड
बुमराह सिडनी टेस्ट में अगर 6 विकेट और लेते हैं तो वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज होने की उपलब्धि पिछले 51 साल से बीएस चंद्रशेखर के नाम चली आ रही है. चंद्रशेखर ने 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 35 विकेट चटकाने का कमाल किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें