Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, जानें CAT 2024 टॉपर ने कैसे की तैयारी

CAT 2024 Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर CAT 2024 में 100 पर्सेंटाइल हासिल करना क्या आसान है? मणि प्रणीत चिलुकुरी ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में यह सफलता कैसे पाई? जानिए उनकी प्रेरक कहानी और तैयारी का राज.

Published: December 27, 2024 3:43 PM IST

By Md. Raja Alam

CAT 2024 topper mani
सक्सेस स्टोरी

CAT 2024 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले मणि प्रणीत चिलुकुरी ने पहली कोशिश में ही यह सफलता पाई. आंध्र प्रदेश के रहने वाले मणि ने IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. उनकी सफलता का सबसे बड़ा पहलू यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की. मणि का सपना है कि वह IIM में दाखिला लें या ISB हैदराबाद के यंग लीडर्स प्रोग्राम का हिस्सा बनें. वह पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स, म्यूजिक, और फोटोग्राफी में भी रुचि रखते हैं.

पहले प्रयास में सफलता के पीछे की रणनीति

मणि ने बताया कि CAT 2024 की तैयारी उन्होंने परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले ही शुरू की थी. अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण वह ज्यादा समय नहीं दे पाए, लेकिन परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस यूट्यूब वीडियो के माध्यम से समझा. इसके बाद, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करके उन्होंने परीक्षा की संरचना को जाना. मणि का मानना है कि किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए संयमित और स्पष्ट मानसिकता सबसे ज्यादा मायने रखती है. यह दृष्टिकोण उन्हें जेईई मेन और एडवांस्ड जैसी कठिन परीक्षाओं में भी सफलता दिला चुका है.

CAT 2024 टॉपर ने तैयारी कैसे की थी 

मणि ने CAT के तीनों सेक्शंस के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपनाईं-

  • VARC (वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन): उन्होंने पैसेज पढ़ने के दौरान नोट्स लिए और किसी भी सवाल का अनुमान लगाने के बजाय गहराई से समझा.
  • DILR (डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग): मणि ने समस्याओं को सुलझाने के लिए शांत और संयमित रवैया अपनाया. पैटर्न को जल्दी पहचानने और सटीक उत्तर देने पर फोकस किया.
  • QA (क्वांटिटेटिव एबिलिटी): गणित में मजबूत पकड़ की वजह से उन्हें इस सेक्शन में काफी मदद मिली. उन्होंने सटीकता बनाए रखते हुए स्पीड से सवाल हल किए.

स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा

मणि प्रणीत की सफलता दिखाती है कि बिना किसी कोचिंग के भी, सही रणनीति और फोकस के साथ बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं. वह मानते हैं कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सही तैयारी के साथ मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास होना जरूरी है. उनकी यह कहानी लाखों छात्रों को प्रेरित करती है कि मेहनत और सही दृष्टिकोण से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.