Sanp Ka Video: तुम बेहद कूल सांप हो...डसे जाने के बाद इंफ्लुएंसर ने की खतरनाक विषधर की तारीफ, अब आईसीयू में हैं

Sanp Ka Video: इन्फ्लुएंसर ने सांप के काटने के बाद खुद का वीडियो बनाया. इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी जान को जोखिम में महसूस करने के बाद, इन्फ्लुएंसर ने उस सांप की तारीफ की.

Updated: January 2, 2025 10:02 AM IST

By Vineet Sharan

Sanp Ka Video: तुम बेहद कूल सांप हो...डसे जाने के बाद इंफ्लुएंसर ने की खतरनाक विषधर की तारीफ, अब आईसीयू में हैं

Sanp Ka Video: एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को एक बेहद खतरनाक जहरीले सांप ने काट लिया. पर डरने और अपनी जिंदगी बचाने की जगह इंफ्लुएंसर ने डसे जाने के कुछ सेकेंड बाद ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इसमें वह सांप की तारीफ करता नजर आ रहे हैं. हालांकि इंफ्लुएंसर की जिंदगी खतरे में पड़ गई और अभी वह आईसीयू में भर्ती हैं.

डेविड हम्प्लेट

यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की है. 25 वर्षीय डेविड हम्प्लेट (David Humplett) एक वन्यजीव इन्फ्लुएंसर हैं. वह अपने दोस्तों के साथ जंगल से गुजर रहे थे. तभी डायमंडबैक रैटलस्नेक (diamondback rattlesnake) ने उन्हें काट लिया. डायमंडबैक रैटलस्नेक को फ्लोरिडा का सबसे खतरनाक सांप माना जाता है. काटने के तुरंत बाद डेविड ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

शानदार सांप, बड़ा डायमंडबैक…

वीडियो में डेविड कह रहे हैं, अच्छा, मैं तो पक गया. क्या मीम है यार! शानदार सांप. कूल सांप, बड़ा डायमंडबैक. अच्छा खेल है. उसने कहा, लो पहले इसकी तस्वीरें लेते हैं. मेरा मतलब है, हम पहले से ही फंस चुके हैं. उन्होंने अपनी जींस ऊपर उठाई और हंसते हुए सांप के काटने का खुलासा किया. डेविड के पैरों से खून निकल रहा था. वीडियो में डेविड कैमरे पर हंसते नजर आ रहे हैं. जबकि उनके दोस्त बाकी दोस्त डरे हुए थे.

View this post on Instagram

A post shared by David Orin (@adventorin)

88 इंजेक्शन लगे

डेविड को मेडिकल हेलीकॉप्टर से यूएफ हेल्थ शैंड्स ले जाया गया. कुछ घंटों बाद, एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में, हम्पलेट को अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सकता है, वह बोलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. रिपोर्ट बताती है कि उसे पैर में 88 एंटीवेनम इंजेक्शन लगे हैं.

उम्मीद है कि मैं नहीं मरूंगा

अस्पताल के वीडियो में डेविड ने कहा, जैसे ही मैं कार में वापस आया, मुझे एनाफिलेक्टिक शॉक लगने लगा. मुझे लगा कि मेरी पिंडली फट जाएगी. मुझे डर है कि मैं मर जाऊंगा, लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि उनके मन में अपने हमलावर के प्रति कोई कठोर भावना नहीं है. सांप बस वही कर रहा था जो वह करता है. उसने मुझे एक खतरे के रूप में देखा, और वह बस खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.