ल्यूडमिला पावलिचेंको
यह कहानी है ल्यूडमिला पावलिचेंको Lyudmila Pavlichenko की, जिन्हें रूस के इतिहास की सबसे खतरनाक महिला स्नाइपर माना जाता है. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रूसी सेना ज्वाइन की और नाजियों का काल बन गईं. यूक्रेनी मूल की पावलिचेंको कीव विश्वविद्यालय में इतिहास की पढ़ाई कर रही थीं, जब जर्मन सैनिकों ने सोवियत संघ में घुसपैठ की. वह सिर्फ 24 साल की थीं.