तुलसी पौधे के नियम
कई लोग बिना वास्तु नियम जाने अपने ऑफिस डेस्क पर कई पौधे सजा देते हैं. हालांकि इसमें कई पौधे रखना शुभ होता है वहीं कुछ को रखना अशुभ माना जाता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार कई पौधों को ऑफिस डेस्क पर रखना अशुभ माना गया है. इसमें से एक है तुलसी का पौधा. वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यधिक पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है, लेकिन इसे कहां और कैसे रखा जाए, इसके लिए कुछ नियम बताए गए हैं.