तुलसी की माला दूर करेगी संकट
कहते हैं कि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है और इसमें मां लक्ष्मी का वास माना गया है. इसलिए तुलसी का पूजन करने से घर में खुशहाली और सुखसमृद्धि आती है. तुलसी के पौधे की तरह ही तुलसी की माला का भी विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति के जीवन से सभी संकट मिट जाते हैं. लेकिन इस माला को धारण करने से पहले दिन व नियमों के बारे में पता होना चाहिए.