रुद्राक्ष का महत्व
रुद्राक्ष को भगवान शिव का ही स्वरूप माना गया है. कहते हैं कि रुद्राक्ष भोलेनाथ के आंसूओं से उत्पन्न हुआ है और इसमें कई शक्तियां विलीन हैं. रुद्राक्ष धारण करने से भगवान शिव व माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है. यदि पति व पत्नी के रिश्ते में दूरी आ गई है तो नियमानुसार रुद्राक्ष धारण करने से दूरियां कम होती हैं और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है.