करण जौहर समलैंगिक हैं?
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपनी हर बात को बेबाक तरीके से रखते हैं. कई इंटरव्यू में उन्होंने अपने निजी के बारे में खुलकर बातें की हैं. करण की गिनती आज एक सफल फिल्ममेकर में की जाती है. हालांकि वे अब दो बच्चों के सिंगल पैरेंट भी बन चुके हैं. उन्होंने अपनी बायोग्राफी अनसुटेबल बॉय में खुद पर उठने वाले सवाल करण जौहर समलैंगिक हैं पर साफ तौर पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा, ‘हर कोई जानता है कि मेरा सेक्सुएल ओरिएंटेशन क्या है. मुझे इसके बारे में चिल्लाकर बताने की जरूरत नहीं है. मैं अगर इसके बारे में बोलूंगा, तो हो सकता है मुझे जेल भी जाना पड़ जाएगा.