स्लीपर के किराये में ले सकते हैं AC का मजा, बस करना होगा ये काम
भारत में यातायात के प्रमुख साधनों में रेलवे का अहम स्थान है.
भारत में रोजाना 13000 से ज्यादा ट्रेनें चलती है. इसमें हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं.
देश का मध्यम और गरीब वर्ग के लोग ज्यादातर स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप स्लीपर के किराये में भी AC कोच का मजा ले सकते हैं.
स्लीपर के किराये में भी AC कोच में यात्रा करने को ऑटो अपग्रेड फीचर कहा जाता है.
इस फीचर का इस्तेमाल विकल्प टिकट बुकिंग के समय किया जाता है.
ऑटो अपग्रेड फीचर को चुनने के बाद अगर AC कोच में सीट खाली रह जाती है तो आपको वो सीट आवंटित कर दी जाती है.
इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान आपको ऑटो अपग्रेड फीचर के बॉक्स पर क्लिक करना होता है.
इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा पैसा भी नहीं देना होता है.
इस तरह ऑटो अपग्रेड फीचर के जरिये आप स्लीपर के किराये में AC कोच में यात्रा कर सकते हैं.
Thanks For Reading!
Next: नए साल के पहले दिन कितनी होगी दुनिया की आबादी? जानिए
Find Out More