नए साल के पहले दिन कितनी होगी दुनिया की आबादी? जानिए
01 Jan, 2025
Gaurav Barar
1 जनवरी 2025 को दुनिया की आबादी 8.09 अरब तक पहुंचने का अनुमान है.
2024 में, भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश रहा, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 141 करोड़ थी.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमान के अनुसार, 2024 में दुनिया की जनसंख्या में 7.1 करोड़ से अधिक लोगों की वृद्धि की हुई है.
ब्यूरो ने कहा कि 1 जनवरी 2025 को अनुमानित विश्व जनसंख्या 8,092,034,511 है.
जनवरी 2025 के महीने में दुनिया भर में हर सेकंड लगभग 4.2 जन्म और 2 मौतें होने की उम्मीद है.
जुलाई 2024 तक, भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश था.
भारत के बाद चीन का स्थान है, जिसकी जनसंख्या करीब 140.8 करोड़ है.
इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान है.
Thanks For Reading!
Next: मुफ्त में कर सकते हैं आप इस ट्रेन में सफर, जाने इसका रूट
Find Out More