Delhi Election: नए साल पर केजरीवाल ने RSS चीफ भागवत को लिखा खत, पूछे इन सवालों के जवाब- BJP का पलटवार

Delhi Assembly Election: दिल्ली में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इससे पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

Updated Date:January 1, 2025 12:38 PM IST

By Parinay Kumar Edited By Parinay Kumar

Advertisement

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं. आम आदमी पार्टी को एक बार फिर जीत दर्ज करने की उम्मीद है. वहीं, BJP और कांग्रेस भी लंबे समय बाद सत्ता में वापसी का दंभ भर रही हैं. चुनावी सरगर्मियों के बीच बीजेपी-AAP के बीच जमकर बयानबाजी भी हो रही है. इन सबके बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजीरवाल (Arvind Kejriwal) ने नये साल के दिन राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को खत लिखा. खत में केजरीवाल ने भागवत से पूछा कि क्या BJP के 'गलत कामों' का RSS समर्थन करता है? इसके बाद BJP ने भी केजरीवाल पर पलटवार किया है.

Advertising
Advertising

केजरीवाल के खत में क्या?

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखे पत्र में BJP पर दिल्ली में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और पैसे बांटने का भी आरोप लगाया. केजरीवाल ने भागवत को लिखे पत्र में कई सवाल उठाए हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भागवत से पूछा कि क्या RSS भाजपा द्वारा किए गए 'गलत कामों' का समर्थन करता है? उन्होंने पूछा कि क्या RSS वोट खरीदने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम पैसे बांटे जाने और भगवा पार्टी द्वारा 'बड़े पैमाने पर' पूर्वांचली व दलित वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने का समर्थन करता है?

BJP का हमला

उधर, BJP ने 'आप' और केजरीवाल पर दिल्ली में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को दस्तावेज मुहैया कराकर और पैसे बांटकर चुनाव में वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने करने का आरोप लगाया है. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव फरवरी में होने की संभावना है.

Also Read

More Hindi-news News

BJP की केजरीवाल से अपील

दिल्ली BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'नए साल के पहले दिन हम अक्सर संकल्प लेते हैं. मैंने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे झूठ बोलना बंद करने, भ्रष्टाचार खत्म करने, अपने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के नाम पर झूठे वादे करने से बचने और यमुना की स्थिति के लिए माफी मांगने का आग्रह किया है.'

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:January 1, 2025 12:34 PM IST

Updated Date:January 1, 2025 12:38 PM IST