शिमला का पूरा नाम क्या है? घूमें कई बार होंगे लेकिन पता नहीं होगा
01 Jan, 2025
Lalit Fulara
क्या आपको पता है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला हिल स्टेशन के नाम के कारण अंग्रेज परेशान हो गये थे
इस हिल स्टेशन के असली नाम के उच्चारण के कारण अंग्रेजों की जुबान लड़खड़ा जाती थी
उस समय इस हिल स्टेशन का नाम श्यामालय हुआ करता था
जिसका मतलब नीले घर से है, ऐसा कहते हैं कि ये जाखू में एक फकीर द्वारा नीले स्लेट से बनाए घर का नाम था
लेकिन अंग्रेजों के लिए यह नाम बोलना मुश्किल था और मुसीबत बन गया था
वो इसे शिमला भी नहीं बोल पाते थे, बल्कि सिमला कहा करते थे
अंग्रेजों के जाने के बाद भी इसे सिमला ही लिखा जाता रहा और बाद में हिमाचल सरकार ने 80 के दशक में इसका नाम ठीक कर शिमला कर दिया
Thanks For Reading!
Next: बिनसर: उत्तराखंड का सबसे सीक्रेट हिल स्टेशन
Find Out More