अक्सर लोग इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए या तो नॉन वेज फूड आइटम्स का सेवन करते हैं या फिर विटामिन बी12 के कैप्सूल्स खाते हैं. विटामिन बी12 से भरपूर कुछ वेजिटेरियन फूड ऑप्शन्स के बारे में आपको बताते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां- सर्दियों में अक्सर हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है. हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. आप चाहें तो पालक की सब्जी या फिर पालक के सूप का सेवन कर सकते हैं.
ग्रीक योगर्ट- इसमें विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. विटामिन बी12 की डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए ग्रीक योगर्ट का सेवन भी किया जा सकता है.
चुकंदर- हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर चुकंदर को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.