पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, वैन पर अंधाधुंध फायरिंग में 50 लोगों की मौत; 20 घायल

Pakistan Terror Attack : आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के कुर्रम जिले में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया. अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर की ओर आ रहे थे.

Updated: November 21, 2024 6:16 PM IST

By Akarsh Shukla

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, वैन पर अंधाधुंध फायरिंग में 50 लोगों की मौत; 20 घायल

Pakistan Terror Attack : आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंकी हमलों से जूझ रहा है. अब खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने एक यात्री वाहन पर अंधाधुंध फायर कर करीब 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इससे पहले बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा में ही हुए एक आतंकी हमले में 12 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 6 आतंकी भी मारे गए थे. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि बंदूकधारियों ने कुर्रम के पाराचिनार से काफिले में जा रही यात्री वैन को निशाना बनाया.

घात लगाकर किया हमला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के कुर्रम जिले में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया. अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर की ओर आ रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिला अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमले में छह महिलाओं और तीन बच्चों समेत 50 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि तालिबान के प्रभुत्व वाले इलाकों में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया गया. गौरतलब है कि बलूचिस्तान और केपी में सुरक्षा बलों, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी गई.

मुख्यमंत्री अली अमीन खान ने दिया ये निर्देश

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रांत के कानून मंत्री, क्षेत्र के सांसदों और मुख्य सचिव के एक प्रतिनिधिमंडल को स्थिति का आकलन करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तुरंत कुर्रम जाने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रांत में सभी सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक प्रांतीय राजमार्ग पुलिस इकाई बनाने का भी निर्देश दिया. गंडापुर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना बेहद दुखद और निंदनीय है. इस वारदात में शामिल लोग कानून की पकड़ से बच नहीं पाएंगे.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.