बांग्लादेश की जिस देवी को PM मोदी ने भेंट किया था मुकुट, दिन-दहाड़े ले उड़ा चोर

बांग्लादेश में जेशोरेश्वरी मंदिर में देवी काली का सोने का मुकुट चोरी हो गया है. यह मुकुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पड़ोसी मुल्क को उपहार में दिया गया था.

Published: October 11, 2024 6:53 PM IST

By Gargi Santosh

बांग्लादेश की जिस देवी को PM मोदी ने भेंट किया था मुकुट, दिन-दहाड़े ले उड़ा चोर

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद से माहौल गर्म है. वहां हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रही हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच, खबर आई है कि बांग्लादेश में जेशोरेश्वरी मंदिर में देवी काली का सोने का मुकुट चोरी हो गया है. आपको बता दें कि ये मुकुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी मुल्क को उपहार में दिया था.

CCTV फुटेज में मुकुट चोरी करते दिखा शख्स

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, श्री-श्री जेशोरेश्वरी मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दोपहर के समय मंदिर में प्रवेश करता दिखाई दिया. वह मां काली के मूर्ति के पीछे खड़ा होता है और कुछ ही मिनटों में मुकुट को अपनी टी-शर्ट के नीचे छिपा लेता है. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक शख्स जींस और सफेद टी-शर्ट पहनकर मंदिर में आता है. फिर इधर-उधर देख, मां के सिर से मुकुट चोरी कर ले जाता है.

मामले में जांच कर रही बांग्लादेशी सेना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर के पुजारी दिलीप बनर्जी ने बताया कि वह मंदिर को बंद कर दोपहर 2 बजे के बाद घर चले गए थे. दोपहर करीब 2:30 बजे मंदिर की देखभाल के लिए रेखा रानी आईं. उन्होंने पूजा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली थालियां और गिलास को साफ करने के लिए, गेट का ताला खोला. इस दौरान, उन्होंने देखा कि मां की मूर्ति से मुकुट गायब हैं. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुजारी जी को दी.

श्यामनगर थाना प्रभारी (जांच) फकीर तैजुर रहमान ने बताया, कि जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने यह जानकारी दी कि सेना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

3 साल पहले पीएम मोदी ने गिफ्ट में दिया था मुकुट

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 27 फरवरी, 2021 को मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान मुकुट उपहार के रूप में दिया था. बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उच्चायोग ने कहा, ‘हमने 2021 में पीएम मोदी की ओर से जेशोरेश्वरी काली मंदिर (सतखिरा) को भेंट किए गए मुकुट की चोरी की रिपोर्ट्स देखीं. इस घटना पर हम गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और बांग्लादेश सरकार से चोरी की जांच करने, मुकुट को बरामद करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.