महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनी तो किस पार्टी से होगा CM? बीजेपी नेता ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra Assembly Elections 2024: महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है.

Published: November 20, 2024 1:01 PM IST

By Gaurav Barar

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनी तो किस पार्टी से होगा CM? बीजेपी नेता ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह मतदान शुरू हो गया. जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है जबकि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है.

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 288 विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. विधानसभा चुनाव के बीच महायुति के सीएम उम्मीदवार को लेकर भी काफी चर्चा रही. इसी बीच बुधवार को बीजेपी नेता नवनीत राणा ने सीएम चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया.

बीजेपी नेता नवनीत राणा का बड़ा बयान

पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा के पति रवि राणा बडनेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. अमरावती में वोट डालने पहुंची नवनीत राणा ने कहा, ‘रवि राणा पिछले 15 वर्षों से बडनेरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.’

पति की जीत का किया दावा

उन्होंने आगे कहा, ‘राजकीय पृष्ठभूमि न होने के बाद तीन बार एक ही क्षेत्र का अगर वे प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो इससे स्पष्ट होता है कि बाबा भीम राव अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों के अनुरूप कार्य करके एक सामान्य व्यक्ति भी एक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकता है. चौथी बार फिर रवि राणा बडनेरा विधानसभा से विधायक बनेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है.’

‘मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति के सीएम उम्मीदवार को लेकर नवनीत राणा ने कहा, ’23 नवंबर को जो नतीजे आएंगे उसमें महायुति की सरकार बनेगी. जिसमें मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा. आप सभी 26 नवंबर को बीजेपी के सीएम को शपथ लेते हुए देखेंगे.’

महायुति में कौन कितनी सीट पर लड़ रहा चुनाव?

महाराष्ट्र में 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे. महायुति में भाजपा 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर चुनाव लड़ रही है और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े किए हैं.

महा विकास आघाडी में किसको कितनी सीटें?

महा विकास आघाडी में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं, बसपा ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं.

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केन्द्रीय मंत्रियों, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आदि ने अपने अपने उम्मीदवारों के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया था. चुनाव के नतीजे 23 नवबंर को जारी किए जाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.