By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024 Voting LIVE Updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है, सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का लक्ष्य सत्ता बरकरार रखना है और महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन मजबूत वापसी की कोशिश कर रहा है. सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को यानी आज मतदान हो रहा है.
वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय नेता शामिल हुए. साथ ही कई केंद्रीय मंत्री अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए राज्य भर में यात्रा की. यहां आपको महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुंबई से सलमान खान ने माउंट मैरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 45.53% वोटिंग हुई.
अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मुंबई के एक मतदान केंद्र से बाहर निकले.
अभिनेता आमिर अली ने मुंबई में महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मतदान करना है. हमें मतदान करना चाहिए, इस दिन को छुट्टी के रूप में नहीं लेना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें