live

Today's Top News: जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना कोई काम संभव नहीं, बोले CM उमर अब्दुल्ला

देश और दुनिया से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें, यहां आपको शनिवार (9 नवंबर) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर देश की राजनीतिक हलचल से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे.

Updated: November 9, 2024 10:59 PM IST

By Shivani sharma

Today's Top News: जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना कोई काम संभव नहीं, बोले CM उमर अब्दुल्ला

देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको शनिवार (9 नंवबर) को मौसम के बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़ी हर खबर के अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगेअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 के आसपास दर्ज किया गया जोकि वायु गुणवत्ता का सबसे खराब स्तर था. महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है.  india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.

Live Updates

  • Nov 9, 2024 10:59 PM IST
    PM Modi ने कांग्रेस पर “विभाजन की राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने बीआर आंबेडकर की विरासत को “नजरअंदाज” किया है.
  • Nov 9, 2024 10:03 PM IST
    Nagpur, Maharashtra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “यह संविधान है, इसमें सब कुछ है. प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के बारे में कहा था कि वे जो ‘लाल किताब’ पढ़ते हैं, वह खाली है, इसे ‘कोरा कागज’ कहा. क्या यह सच है? मैं नितिन राऊत से अनुरोध करूंगा कि वे इसे प्रधानमंत्री को भेजें.”
  • Nov 9, 2024 8:56 PM IST

    Jammu and Kashmir के सोपोर के रामपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया. सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया.

  • Nov 9, 2024 8:02 PM IST

    Banaskantha, Gujarat: गुजरात के बनासकांठा जिले में अम्बाजी के पास तीन गाड़ियाँ, जिनमें एक बस भी थी, आपस में टकरा गईं. इस हादसे में 38 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

  • Nov 9, 2024 7:11 PM IST

    WHO के प्रमुख ने गाजा में भुखमरी के कगार पर होने की चेतावनी दी है और मानवीय सहायता प्रयासों को तेज करने की अपील की है.

  • Nov 9, 2024 6:25 PM IST

    J&K: 7 नवंबर को कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों ने दो वीडीजी (विलेज डिफेंस गार्ड) सदस्यों को मार डाला, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

  • Nov 9, 2024 4:19 PM IST
    Samosa Controversy: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने हिमाचल प्रदेश के समोसा विवाद पर कहा, “चिंता की बात है कि जो मुख्यमंत्री अपना समोसा नहीं संभाल सकते, वो हिमाचल के लोगों को कैसे संभालेंगे.”
  • Nov 9, 2024 12:10 PM IST

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डबल डेकर सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

  • Nov 9, 2024 12:09 PM IST

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.