By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Dumri Election Results 2024 Updates: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर टाइगर जयराम महतो ने जीत दर्ज की है. अपनी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKLM) के साथ पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखे जयराम महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी को हराया. चुनाव आयोक के आंकड़ों के मुताबिक, जयराम महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी को 10,945 वोटों से हराया. जयराम कुमार महतो को 94,496 तो वहीं, बेबी देवी को 83,551 वोट मिले. झारखंड की गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे. 30 साल के जयराम महतो को ‘टाइगर’ के नाम से भी जाना जाता है. जयराम महतो (Tiger Jairam Mahto Election Result) ने अपनी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKLM) के साथ चुनावी मैदान में कदम रखा था. डुमरी विधानसभा सीट (Dumri Vidhan Sabha Seat Result 2024) पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था, लेकिन जयराम महतो ने सबको पीछे छोड़ दिया.
झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर टाइगर जयराम महतो ने बड़ी जीत दर्ज की है. जयराम महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार बेबी देवी को 10,945 वोटों से हराया. जयराम कुमार महतो को 94,496 तो वहीं, बेबी देवी को 83,551 वोट मिले.
झारखंड की डुमरी सीट पर जयराम महतो 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
डुमरी विधानसभा सीट पर जयराम महतो ने मजबूत बढ़त बनाई हुई है.
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर टाइगर जयराम महतो आगे चल रहे हैं.
डुमरी विधानसभा सीट पर जयराम महतो 5000 से ज्यादा वोटों से पीचे चल रहे हैं.
डुमरी विधानसभा सीट पर रुझान आने शुरू हो गए हैं. डुमरी में JKLM के टाइगर जयराम ठाकुर पीछे चल रहे हैं.
झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.
टाइगर जयराम महतो (Tiger Jairam Mahto Election Result) ने अपनी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKLM) के साथ चुनावी मैदान में कदम रखा है और डुमरी से चुनाव लड़ रहे हैं.
झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर दूसरे फेज में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे.
गिरिडीज जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां जयराम महतो की भिड़ंत बेबी देवी और यशोदा देवी से है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें