Viral Video: दुख झेल-झेलकर पागल हो गया शख्स, फिर ऐसा कदम उठाया हिल गया इंटरनेट | देखें वीडियो
Viral Video: इस वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स पर इतने दुख पड़े कि वो पागल ही हो गया. उसकी हरकतों ने हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया.
Updated Date:January 2, 2025 12:14 PM IST
By Nandan Singh Edited By Nandan Singh
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक शख्स से जुड़ा हुआ है. इसमें शख्स फौलादी शरीर बनाने के लिए बेहद अजीब-अजीब हरकतें करता नजर आता है. इस वीडियो को देख कर लोगों की हंसी छूट रही है. सबसे पहले वह ईंट की बजाय हाथों से भिंडी तोड़ता हुआ दिखाई देता है, जिसे देखते ही लोगों को हंसी छूट गई. इतना ही नहीं शख्स ने आगे जिस तरह की हरकत की उसे देख शायद ही कोई ऐसा हो जिसकी हंसी ना निकले. फ्रेम में कैद एक-एक नजारा हंसाने का काम कर रहा है.
शख्स ने की अजीब हरकत
वायरल वीडियो में शख्स के और भी अजीब प्रयास देखे जा सकते हैं. जब वह अपने हाथों पर खिलौने वाली कार चढ़वाने की कोशिश करता है, तो यह दृश्य और भी हास्यास्पद बन जाता है. लोग हैरान होकर सोचते हैं कि इस तरह की छोटी-छोटी चीजों से क्या कोई फौलादी शरीर बनाया जा सकता है? इसके बाद, जब वह भारी डंबल की बजाय रस्सी से एक बोतल खींचता है, तो यह और भी मजेदार लगता है. शख्स के इस अजीब रूटीन को देखकर लोग तो यही कह रहे हैं कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया है, लेकिन वह खुद इसे बहुत गंभीरता से कर रहा है.
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:
शख्स की मेहनत पर छूटी हंसी
वीडियो में शख्स की मेहनत को देखकर लोग फनी अंदाज में कह रहे हैं कि भले ही वह अपने तरीके से गलत काम कर रहा है, लेकिन उसका उद्देश्य कुछ बड़ा हासिल करना ही था. इस वीडियो का उद्देश्य केवल लोगों को हंसी दिलाना था, और इसने उसमें सफलता भी हासिल की. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि शख्स शायद दुख झेल-झेलकर पागल हो गया है, क्योंकि उसकी हरकतें बिल्कुल अलग और अजीब लगती हैं. इसे इंस्टाग्राम पर a__d__321__ नाम के एकाउंट पर अपलोड किया गया है.
Also Read
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:January 2, 2025 12:14 PM IST
Updated Date:January 2, 2025 12:14 PM IST